
पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
पिता का नाम | श्री नारायणन सीतारामन |
मां का नाम | श्रीमती सावित्री |
जन्मतिथि | 18 अगस्त 1959 |
जन्म स्थान | मदुरै (तमिलनाडु) |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
शादी की तारीख | 12 सितंबर 1986 |
जीवनसाथी का नाम | डा. प्रकला प्रभाकर |
बच्चे | एक बेटी |
शैक्षिक योग्यता | एम.ए.(अर्थशास्त्र), एम.फिल. सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज, तिरूचिरापल्ली, तमिलनाडु तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से शिक्षा प्राप्त की |
व्यवसाय | अर्थशास्त्री तथा राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता |
स्थायी पता | मार्फत, के. लक्ष्मी नारायण, 911, 21वीं मेन, 38वीं क्रॉस, चौथा टी-ब्लॉक, जयनगर, बेंगलुरु, कर्नाटक 560041 दूरभाष:- 080-26548557 |
वर्तमान पता | 15 , सफदरजंग रोड, नई दिल्ली दूरभाष - 23793791, 23793792 |
ई-मेल | appointment[dot]fm[at]gov[dot]in |
धारित पद:
2003-05 | सदस्य, राष्ट्रीय महिला आयोग |
26 मई 2014 से 09 नवंबर 2014 | वित्त/ मंत्रालय में राज्य मंत्री; कारपोरेट कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री |
26 मई 2014 - 03 सितंबर 2017 | राज्य मंत्री, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) |
जून 2014 | राज्य सभा के लिए निर्वाचित (17 जून 2016 को त्याग-पत्र दिया) |
जुलाई 2016 | राज्य सभा के लिए निर्वाचित |
3 सितम्बर 2017 - 30 मई 2019 | रक्षा मंत्री |
31 मई 2019 से | वित्त मंत्री और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री |
सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यकलाप, साहित्यिक, कलात्मक और वैज्ञानिक उपलब्धियां और अन्य विशेष अभिरुचियाँ
-
खेलकूद, क्लब, आमोद-प्रमोद और मनोरंजन
भ्रमण, ट्रैकिंग, संगीत और पाक कला
विदेश यात्राएं
इंडोनेशिया, इंडोनेशिया की रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक में भाग लेने के लिए, 21-24 अक्तूबर 2018; सिंगापुर, 5वीं एडीएमएम प्लस बैठक में भाग लेने के लिए, 18-21 अक्तूबर 2018; फ्रांस, द्विपक्षीय बैठक के लिए एक प्रतिनिधिमंडल के नेता के रूप में, 11-12 अक्तूबर 2018; कजाकिस्तान, कजाकिस्तान के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक में भाग लेने के लिए, 2-4 अक्तूबर 2018; मिस्र, मिस्र के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक में भाग लेने के लिए; थाईलैंड, थाईलैंड के रक्षा प्रतिष्ठांन के साथ द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने के लिए, 26-29 अगस्त 2018; वियतनाम, रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक में भाग लेने के लिए, 12-15 जून 2018; कंबोडिया, कंबोडिया के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक में भाग लेने के लिए, 10-12 जून 2018; चीन, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में भाग लेने के लिए, 23-25 अप्रैल 2018; रूस, द्विपक्षीय बैठक के लिए एक प्रतिनिधिमंडल के नेता के रूप में, 3-5 अप्रैल 2018; फिलीपींस, आसियान के रक्षा मंत्रियों की चौथी बैठक-प्लस (एडीएमएम-प्लस) में भाग लेने के लिए, 23-25 अक्तूंबर 2017; इटली, मई 2017 में संयुक्त आयोग की बैठक में भाग लेने के लिए; अप्रैल 2017 में जापान की द्विपक्षीय यात्रा; फरवरी 2017 में साइप्रस की द्विपक्षीय यात्रा; दावोस (स्विट्जरलैंड), जनवरी 2017 में विश्व आर्थिक मंच में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए; फ़िलिपींस, नवंबर 2016 में द्वितीय अंतर क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) मंत्री स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए; भूटान, भारत और भूटान के बीच नवंबर 2016 में व्यापार, वाणिज्य और पारगमन समझौते पर हस्ताक्षर के लिए; नॉर्वे, अक्तूबर 2016 में डब्ल्यूटीओ व्यापार मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए; श्रीलंका, सितंबर 2016 में द्विपक्षीय बैठक में भाग लेने के लिए; कनाडा, सितंबर 2016 में वार्षिक मंत्रिस्तरीय संवाद में भाग लेने के लिए; रूस, जुलाई 2016 में इन्नोरप्रोम-2016 में भाग लेने के लिए; म्यांमार, मई 2016 में भारत-म्यांमार व्यापार सम्मेलन के लिए; पेरिस (फ्रांस), जून 2016 में विश्व व्यापार संगठन मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक में भाग लेने के लिए; ब्रसेल्स (बेल्जियम) और लंदन (यू.के.), भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए और मार्च-अप्रैल 2016 में यूरोपीय संघ के साथ द्विपक्षीय बैठक; नैरोबी (केन्या), दिसंबर 2015 में डब्ल्यूटीओ मंत्री सम्मेलन 2015 में भाग लेने के लिए; सैन फ्रांसिस्को (यू.एस.ए.), - नवंबर 2015 में फॉर्च्यून ग्लोबल फोरम-2015 में भाग लेने के लिए; मिन्स्क (बेलारूस), आर्थिक, व्यापार, औद्योगिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक सहयोग के लिए भारत-बेलारूस अंतर-सरकारी आयोग के सातवें सत्र और सितंबर 2015 में द्विपक्षीय बैठक में भाग लेने के लिए; न्यूयॉर्क और सैन जोस (यू.एस.ए.), सितंबर 2015 में भारत के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल के रूप में बैठकों में भाग लेने के लिए; क्वालालंपुर (मलेशिया), क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) में भाग लेने के लिए जुलाई और अगस्त 2015 में अंतर-व्यावसायिक मंत्री स्तरीय और द्विपक्षीय बैठक; अल्जीरिया, मई 2015 में भारत-अल्जीरिया संयुक्त आयोग की बैठक में भाग लेने के लिए; ऑस्ट्रेलिया, जुलाई 2014 में सिडनी में आयोजित जी-20 के व्यापार मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए; केर्न्स (ऑस्ट्रेलिया), सितंबर 2014 में जी-20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक में भाग लेने के लिए; ब्राजील, जुलाई 2014 में फोर्टालेजा में आयोजित 6वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में; चीन, जून 2014 में भारत के प्रतिनिधिमंडल के उपाध्यक्ष के रूप में; ताइवान और अमेरिका, क्रमशः मार्च 2009 और जुलाई 2012 में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में; ब्रिटेन, मार्च 2007 में अंतर्राष्ट्रीय जूरी के सदस्य के रूप में।
अन्य सूचना
2008 से भा.ज.पा. की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य ; राष्ट्रीय प्रवक्ता, बी.जे.पी., 2010-2014