जन्म तिथि: | 24 अक्तूबर 1974 |
जन्म स्थान: | समीरपुर, जिला हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश |
राष्ट्रीयता: | भारतीय |
शैक्षणिक योग्यता: | दोआबा कॉलेज, जालंधर, पंजाब से स्नातक |
धारित पद | |
1 | वित्त और कॉर्पोरेट कार्य राज्य मंत्री, भारत सरकार |
2 | संसद सदस्य ( लोक सभा ) का चौथा कार्यकाल |
3 | 16वीं लोक सभा में मुख्य सचेतक |
4 | प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट |
5 | पूर्व अध्यक्ष, सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित संसदीय स्थायी समिति (आईटी, दूरसंचार, सूचना और प्रसारण, डाक) |
6 | पूर्व सदस्य, लोक लेखा समिति |
7 | विश्व व्यापार संगठन की संसदीय संचालन समिति के पूर्व भारतीय प्रतिनिधि |
8 | संसद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संसद रतन पुरस्कार प्राप्तकर्ता |
श्री अनुराग सिंह ठाकुर वित्त और कॉर्पोरेट कार्य राज्य मंत्री हैं। आप हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश से भारतीय संसद (लोक सभा / निचले सदन) के लिए चार बार चुने गए हैं। संसद में आपने सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष और लोक लेखा समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया है। 16वीं लोक सभा के दौरान आपको मुख्य सचेतक के रूप में नियुक्त किया गया था और आप इस पद पर आसीन होने वाले सबसे कम उम्र के व्योक्तित बने।
वर्ष 2016 में, उन्हें 124 सिख रेजीमेंट के लेफ्टिनेंट के पद पर प्रादेशिक सेना में नियमित अधिकारी के रूप में कमीशन मिला। इस प्रकार आप नियमित अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण करने वाले भाजपा के पहले सेवारत सांसद बने।
आप भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो-भारतीय जनता पार्टी की युवा विंग) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और भाजपा में लगातार तीन बार नियुक्त होने वाले एकमात्र राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। आप पहले भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं जिन्होंने तीन अलग-अलग भाजपा अध्यक्षों - श्री अमित शाह, श्री राजनाथ सिंह और श्री नितिन गडकरी के अधीन कार्य किया है।
श्री अनुराग सिंह ठाकुर के नेतृत्व में भाजयुमो ने विभिन्न सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक पहल का नेतृत्व किया, जैसे राष्ट्रीय एकता यात्रा: कोलकाता से कश्मीर, शहीद श्रद्धांजलि यात्रा - 1962 के रणबांकुरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए गुवाहाटी से तवांग तक की यात्रा, भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रीय विरोध जताने के लिए संसद का घेराव, राष्ट्रीय युवा सम्मेलन, डिजिटल साक्षरता अभियान आदि।
श्री ठाकुर एक उत्साही खेल प्रेमी हैं और आपने एक खेल प्रशासक की हैसियत से खेलों में अतुलनीय योगदान दिया है। आपने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है तथा हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ, हॉकी हिमाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यतक्ष और हॉकी इंडिया के एसोसिएट उपाध्यरक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विश्व प्रसिद्ध धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम बनाने का श्रेय आपको ही जाता है, जो दुनिया के सबसे खूबसूरत स्टेडियमों में से एक है।
आपको ग्लोबल फंड ने मलेरिया, टीबी और एचआईवी एड्स के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य की श्रेणी में ग्लोबल चैम्पिमयन के रूप में नियुक्त किया है। वर्ष 2011 में आपको सर्वश्रेष्ठ युवा सांसद के पुरस्कार से नवाज़ा गया और विश्व आर्थिक मंच द्वारा "यंग ग्लोबल लीडर" उपाधि प्रदान की गई। 2014 के आम चुनावों के एक राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण में संसदीय कार्य-निष्पाचदन और बड़े पैमाने पर समाजिक प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के आधार आपको भारत के शीर्ष 10 सांसदों में स्था न दिया गया।
आपने ईयू-इंडिया पार्लियामेंटरी फ्रेंडशिप ग्रुप के अध्यक्ष, फिक्की इंडो-यूएस पार्लियामेंटरी फोरम और भारत- जर्मनी पार्लियामेंटरी फोरम के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है। आप 'ऑनर अवर वूमेन' (एचओडब्ल्यू) फाउंडेशन के संस्थापक हैं । आप जन स्वास्थ्य, सूचना प्रौद्योगिकी, राष्ट्रीय सुरक्षा, शासन, खेल प्रशासन और युवाओं से संबंधित मुद्दों को विभिन्न मंचों पर उठाने वाले प्रखर सार्वजनिक वक्ता हैं।
हाल ही में, सांसद के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए आपको जूरी समिति विशेष की श्रेणी में संसद रतन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस प्रकार आप यह सम्माेन प्राप्तो करने वाले भाजपा और उत्तर भारत के एकमात्र सांसद बन गए।
संसद और संगठन | |
1 | हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश, भारत) से 4 बार संसद सदस्य चुने गए। |
2 | भाजयुमो के 3 बार राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे |
3 | सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी, दूरसंचार, सूचना और प्रसारण, डाक) संबंधी संसदीय स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष |
4 | संसदीय लेखा समिति के पूर्व अध्यक्ष |
5 | विद्युत पर परामर्शदात्री समिति के पूर्व सदस्य |
6 | विश्व व्यापार संगठन की संसदीय मंच संचालन समिति के पूर्व सदस्य |
खेल | |
1 | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष |
2 | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष |
3 | भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व उपाध्यक्ष |
4 | हॉकी इंडिया के पूर्व एसोसिएट उपाध्यक्ष |
5 | अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ |
6 | अध्यक्ष, हॉकी हिमाचल |
7 | अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन |
स्वास्थ्य और पर्यावरण | |
1 | भारत के टीबी फोरम के सदस्य |
2 | ग्लोबल फंड द्वारा मलेरिया, टीबी और एचआईवी एड्स के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए जन स्वास्थ्य की श्रेणी में ग्लोबल चैंपियन |
3 | एचआईवी एड्स पर सांसद फोरम के पूर्व सदस्यग |
4 | हॉकी इंडिया के पूर्व एसोसिएट उपाध्यक्ष |
5 | पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन पर ग्लोब इंडिया के पूर्व सदस्य |
अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध | |
1 | अध्य/क्ष, ईयू-भारत संसदीय मैत्री समूह |
2 | अध्य क्ष, फिक्की इंडो-यूएस पार्लियामेंटेरियन फोरम |
3 | अध्यअक्ष, इंडिया-जर्मनी पार्लियामेंटेरियन फोरम |
सामाजिक कार्य | |
1 | ऑनर अवर वूमेन (एचओडब्यूइंडि) फाउंडेशन के संस्थाdपक |
सशस्त्र सेवाएं | |
1 | 124 सिख रेजीमेंट के लेफ्टिनेंट के रूप में प्रादेशिक सेना में नियमित कमीशन्ड अधिकारी |
एमपीएलएडीएस से इतर नए अभियान (एक नज़र में) | |
अस्पtताल - संसद मोबाइल स्वास्थ्य (एसएमएस) सेवा | हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ करने और दूर-दराज के वासियों के घर पर सेवा और सुगमता सुनिश्चित करने के लिए, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में मोबाइल चिकित्सा यूनिटों का शुभारंभ किया गया यह सेवा मई 2018 से चालू है और इसमें केएफटी, क्रिएटिनिन, यूरिक एसिड, बीयूएन, सुगर, ग्लूकोज, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी आदि जैसे 40 मेडिकल टेस्ट की सुविधा प्रदान की जाती है। इसके अलावा, मरीजों को नि:शुल्कं दवा भी उपलब्ध कराई जाती है। प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा जो तीन (3) वैन के साथ शुरू की गई थी, अब सभी सत्रह विधानसभाओं को शामिल करते हुए सत्रह (17) वैन तक बढ़ा दी गई है। एक वर्ष के भीतर, 800 से अधिक पंचायतों में 1,20,000 से अधिक ओपीडी सुविधा प्रदान की गई हैं। इस पहल के अंतर्गत अब तक 6 करोड़ रुपए से अधिक के मूल्यत के परीक्षण किए गए हैं और नि:शुल्कव दवाएं दी गई हैं। प्रत्येक मोबाइल मेडिकल यूनिट में डॉक्टरों, नर्सों, लैब तकनीशियनों और ड्राइवरों की एक अनुभवी टीम होती है। इनका सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड में एक परियोजना प्रबंधक और समन्वयक भी हैं। |
संसद स्टार खेल महाकुंभ | इस पहल के अंतर्गत जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान की जाती है और साथ ही खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने और उन्हेंच भविष्य के लिए तैयार करने के लिए एक मंच प्रदान करती है। जून 2018 में शुरू हुए इस यह अभियान में 1400 से अधिक टीमों ने भाग लिया, जिसमें बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी और क्रिकेट के 25,000 युवाओं, 800 पंचायतों और 5000 से अधिक गांवों में रहने वाले एथलीटों को शामिल किया गया और इसका लक्ष्य, एक लाख युवाओं तक पहुंच बनाना है। इस पहल ने न केवल बच्चों में खेल की संस्कृति को बढ़ावा दिया बल्कि उन्हें नशे से दूर रहने का भी संदेश दिया है।. |
संसद भारत दर्शन | इस अभियान के एक भाग के रूप में, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के मेधावी छात्रों को एक अनुभवजन्ये दौरे पर मुंबई, पुणे, हैदराबाद और बैंगलोर जैसे विभिन्न शहरों में ले जाया गया। कक्षा 10वीं और 12वीं के 80 छात्रों ने इसरो, एनडीए, पश्चिमी नौसेना कमान का दौरा किया और उन्हेंि द कपिल शर्मा शो में विशेष मेहमानों के रूप में आमंत्रित चेतन भगत, सुनील शेट्टी और मोहम्मद अजहरुद्दीन से मिलवाया गया, ताकि इसमें शामिल किए गए विभिन्न पहलुओं पर उन्हेंी व्याकपक अनुभव और सीख मिल सके। |
इन कार्यक्रमों के अंत में, चुनिंदा छात्रों को कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भी ले जाया जाएगा। |