वित्त मंत्रालय के अंतर्गत सभी विभागों अर्थात व्यय विभाग, आर्थिक कार्य विभाग, राजस्व विभाग, वित्तीय सेवाएं विभाग, लोक उद्यम विभाग एवं निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग के संसद से संबंधित कार्यों के लिए समन्वय करना ।
मौखिक/लिखित संसदीय प्रश्नों से संबंधित मामलों पर वित्त मंत्रालय के सभी विभागों के साथ समन्वय करना ।
वित्त मंत्रालय से संबंधित सरकारी विधेयकों के संबंध में लोकसभा/राज्यसभा सचिवालय के साथ समन्वय करना ।
दोनों सदनों में से किसी भी सदन में प्रश्नकाल या चर्चा के दौरान दिए गए आश्वासनों की निगरानी करना ।
संसद सत्रों के दौरान संसद के दिन-प्रतिदिन के कामकाज में वित्त मंत्री/राज्य मंत्री की सहायता करना।
वित्त मंत्रालय के सभी विभागों से सम्बंधित नियम 377/ विशेष उल्लेख के तहत लोकसभा/राज्यसभा में उठाए गए मामलों और शून्यकाल के दौरान उठाए गए मामलों की निगरानी करना ।
वित्त मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठकें आयोजित करना।
संसदीय समितियाँ जैसे वित्त संबंधी स्थायी समिति, लोक लेखा समिति, सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति, अधीनस्थ विधान संबंधी समिति आदि के साथ समन्वय करना ।






